झिंझाना। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दूसरे दिन भी पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। रविवार को डीएम अखिलेश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने पर शनिवार को क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। कसबे के सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेंद्र कुमार, नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद संगल, आशीष मित्तल को पुलिस ने साथ लेकर पैदल मार्च किया। सभी ने लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने ओर कोर्ट के फैसले का सम्मान करने का अनुरोध किया था। इसके चलते क्षेत्र और कस्बे में पूरी तरह शांति का माहौल बना रहा। रविवार सुबह डीएम अखिलेश सिंह, उपजिलाधिकारी ऊन गौरव सिंह, सीओ थानाभवन, सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेंद्र कुमार ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेंद्र कुमार ने बताया क्षेत्र में सब जगह शांति है। दोनों समुदाय आपसी भाई चारे के साथ अपनी दिनचर्या से काम कर रहे है। नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार ने बताया झिंझाना क्षेत्र शांति का प्रतीक है, कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसे सभी ने सर्वोच्च मानकर उसका सम्मान किया है।