पुलिस टीम ने निकाला पैदल मार्च
जलालाबाद। पुलिस पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। कस्बे के प्रमुख चौराहो-बाजारों में पुलिस टीम ने पैदल मार्च निकाला।
रविवार को भी एडिशनल एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थानाभवन- जलालाबाद पुलिस ने पुलिस टीम ने जलालाबाद में बंबा चौक, खरादियान चौक, अब्बा जी चौक, कुटहेड़ा चौक, नीलगरान चौक, और कुरैशियान चौक होते हुए वापस पुलिस चौकी पहुंचे। जलालाबाद के मुख्य चौराहों और बाजार आदि में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से संयम बरतने को कहा। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री न डालने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान सीओ थाना भवन अमित कुमार सक्सेना, चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी आदि मय फोर्स के मौजूद रहे।