फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने पतंग उड़ाकर किया मतदान के प्रति जागरूक

विज्ञापन
शामली कैराना रोड रॉक गोल्ड एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पतंग उडा ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने पतंग उड़ाकर किया मतदान के प्रति जागरूक
विज्ञापन

शामली। कैराना रोड स्थित रॉक गोल्ड एकेडमी में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर, विशिष्ट अतिथि एसपी सुकीर्ति माधव और सीडओ शंभूनाथ तिवारी रहे। अतिथियों के साथ डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा, जनपद के सभी एबीएसए, जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार गोयल उप चेयरमैन शेखर गोयल, प्रधानाचार्य दीप्ति जैन आदि ने गुब्बारे, कबूतर और पतंग उड़ाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। डीएम ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों, बच्चों आदि को मतदान की शपथ दिलाई गई। जनपद के समस्त विद्यालयों के अध्यापकों तथा अध्ययनरत लगभग 30000 बच्चों ने भी 11 बजे से 12 बजे तक पूरे जिले में पतंग उड़ाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। संवाद
क्रीड़ा प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर लिया भाग
शामली। जिला स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कैराना रोड स्थित रॉक गोल्ड एकेडमी में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर, विशिष्ट अतिथि एसपी सुकीर्ति माधव और सीडीओ शंभू नाथ तिवारी रहे।
विज्ञापन

विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिले के पांचों ब्लॉकों में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, योगा, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सहारनपुर के एडी बेसिक योगराज सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक सचिन कुमार, बड़ौली सादात की शिक्षिका वंदना अहलावत और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक भोला कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा, जनपद के सभी एबीएसए, जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार गोयल उप चेयरमैन शेखर गोयल, प्रधानाचार्य दीप्ति जैन, शिक्षक अमृता सैनी, स्मृति खरे, रश्मि रानी, अन्नू, इशरत जहां, वंदना दहिया, पूजा, शालू चौधरी, व्यायाम शिक्षक जावेद अख्तर, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, करनजीत, मोहन जीत, विनोद चौहान, प्रवीण शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें