थानाभवन। नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुशयदा को जिलाधिकारी द्वारा कार्यों में शिथिलता बरतने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में अध्यक्ष को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
थानाभवन नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुशयदा गत छह नवंबर से नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत कार्यालय में नहीं पहुंच रही थीं। मामले को लेकर कुछ सभासदों द्वारा विकास कार्य रुकने का हवाला देते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा था। डीएम ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने इस मामले में जानकारी मांगी गई थी। इसके आधार पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा उनके दायित्व का निर्वहन नहीं किया जा रहा है, जिससे नगर पंचायत के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस मामले में अध्यक्ष राव मुशयदा ने बताया कि नोटिस मिला है। सोमवार को जवाब दाखिल किया जाएगा।