फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चिकित्सा अधीक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा के दौरान विभागीय कार्यों में लापरवाही और अपेक्षित सुधार न होने पर डीएम सख्त रुख अपनाया। उन्हाेंने सभी पांचों ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में कहा कि संचारी रोग नियंत्रण, नियमित टीकाकरण और पोषण कार्यक्रमों में कई ब्लॉकों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम अपना दायित्व ठीक से नहीं निभा रहीं, जिससे स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जनता तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है।
डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निर्देश दिए कि जब तक लापरवाह एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई नहीं होती, तब तक सभी पांचों ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षकों का वेतन रोक दिया जाए। इसके साथ ही कैराना ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को खराब कार्य प्रदर्शन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि यूनिसेफ टीम द्वारा मोबाइलाइजेशन कार्यों पर पीपीटी प्रस्तुति दी गई। डीएम ने समीक्षा में पाया कि आशा कार्यकर्ताओं की विजिट कम है और ड्यूटी लिस्ट समय से अपडेट नहीं की जा रही है। इस पर उन्होंने सीएमओ को फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने और अल्प प्रगति वाले ब्लॉकों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट कहा कि अगली बैठक तक सुधार न होने पर संबंधित पर्यवेक्षकों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध निलंबन या अन्य कठोर कार्रवाई की जाएगी। संचारी रोग अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम ने पंचायती राज, नगर पालिका और आईसीडीएस विभाग की कम उपलब्धियों पर भी असंतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग अपने क्षेत्र में सफाई, फॉगिंग और जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर आहूजा, एसीएमओ अश्विनी शर्मा, डॉ. करण चौधरी (डीआईओ), डीपीओ आईसीडीएस व फहीम अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें