निरीक्षण के दौरान कलक्ट्रेट में निर्देश्ा देते डीएम सुजीत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलक्ट्रेट और तहसील का औचक निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नाजिर को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय, खाद्य सुरक्षा कार्यालय, औषधि कार्यालय आदि का औचक निरीक्षण किया। साफ सफाई और फाइलों के रख रखाव सही प्रकार से न होने के कारण नाराजगी जताई।
साफ सफाई और फाइलें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम में कोई लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय और तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।