शामली में सीएमओ ऑफिस पर आयोजित कोल्डचेन हैंडलर्स की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सत्र के दौरान कोल्डचेन हैंडलर कोल्डचेन की परिभाषा नहीं बता सके। बृहस्पतिवार को डॉ. सफल कुमार, डीआईओ डॉ. एके अग्रवाल एवं यूएनडीपी के प्रोजेक्ट ऑफिसर मनोज पांडेय ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।
ट्रेनिंग के माध्यम से जनपद के सभी कोल्ड चैन हैंडलर्स को कोल्डचेन के बारे में नवीन जानकारियों से अवगत कराया गया। मेरठ से आए यूएनडीपी के प्रोजेक्ट ऑफिसर मनोज पांडेय ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कोल्डचेन हैंडलर्स को वैक्सीन के बारे में जानकारी दी और बताया कि वैक्सीन को कितने तापमान पर रखना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कोल्डचेन हैंडलर्स से कोल्डचेन की परिभाषा के बारे में पूछा तो कोई भी उसके संबंध में जानकारी नहीं दे सका।
कोल्ड चेन मैनेजर परवेज तालिब ने वैक्सीन एवं मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी तकनीक से रिकार्ड मेंटेन करने में मदद मिलेगी। कोल्डचेन पर बोलते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके अग्रवाल ने टेंपरेचर लॉगर के बारे में बताया। तापमान स्तर की सही जानकारी भी बेहद जरूरी है।