फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

शामली। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक, प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य महासभा द्वारा मेधावी छात्र अंलकार समारोह-2022 का आयोजन एसटी तिराहा के निकट बैंक्वेट हॉल में किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने बालिकाओं की शिक्षा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और अन्य प्रशासनिक कार्यो पर भी ध्यान आकर्षित कराया। विशिष्ट अतिथि डीओओएस सरदार सिंह ने छात्रों से और अधिक प्रयास कर अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व डीआईओएस ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कुलदीप तोमर, देवेंद्रपाल राणा, श्रवण भार्गव, सतेंद्र तोमर, पुष्पेंद्र, सतीश सिंघल, गुफरान अली, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र शर्मा, पवनमान, कुसुमलता, रेखा, पिंकी, शर्मिष्ठा, तारा रानी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने की तथा संचालन रामपाल सिंह जांगडा और जौली गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें