शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जीवन में लक्ष्य स्पष्ट हो तो हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मेधावी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने कहा कि सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह पहले लक्ष्य तय करें, उसके बाद लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करें। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने कहा कि सीबीएसई ने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षाफल घोषित कर विद्यार्थियों का एक साल बचाया और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया।
डीएम जसजीत कौर ने कक्षा 10 के छात्र कार्तिक मित्तल, अभि तोमर, आयुष चौहान, कक्षा 12 के छात्र आरव बालियान, आयुषी राना, वंश जैन को सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के निदेशक रितेश गर्ग, प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी, प्रबंधन के सदस्य और शिक्षक मौजूद रहे।