शामली। जिला मुख्यालय पर आरक्षित 1500 वर्ग मीटर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पूर्व सैनिकों की सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य स्कीम पीईसीएचएम की स्थापना की जाएगी। पूर्व सैनिकों को भूमि आवंटित होने के बाद केंद्र सरकार से निर्माण का बजट मांगा जाएगा।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ओपी वर्मा की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिकों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं की सभी समस्याओं को रखा गया। डीएम ओपी वर्मा ने जिले के संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर समस्याओं का निराकरण किया।
डीएम ने बताया कि जिले में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ईसीएचएस आदि के लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है। एक्स सर्विस मैन वेलफेयर समिति की कार्यकारिणी एवं सभी पूर्व सैनिकों ने डीएम का आभार प्रकट किया। बैठक में अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, महासचिव रविंद्र मलिक, विजयपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह मलिक, तेजपाल वशिष्ठ, विनोद पंवार, सलेक चंद, बिजेंद्र सिंह, ठाकुर रामपाल सिंह, विजय सैनी, राजेंद्र सिंह, आनंद मलिक आदि मौजूद रहे।