फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएम ने दिए जल्द बकाया गन्ना भुगतान करने के निर्देश

Wed, 22 May 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में चीनी मिल के अ​धिकारियों की बैठक लेते डीएम रविंद्र सिंह
विज्ञापन
शामली। डीएम रविंद्र सिंह ने जिले के चीनी मिलों और गन्ना विभाग के अफसरों की बैठक लेकर बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शामली चीनी मिल ने संपूर्ण गन्ना भुगतान मई माह में पूरा करने का आश्वासन दिया था। अभी तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने जल्दी गन्ना भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम रविंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में जिले की शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिलो के अधिकारियों की बैठक लेकर वर्ष 2023-24 में बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा की। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया ने बताया कि मिलों पर 375.10 करोड़ रुपया किसानों का बकाया है। शामली मिल ने 275.39 करोड़ के सापेक्ष 221.71 करोड़ का भुगतान किया है। शामली मिल पर 53.68 करोड़ रुपये बकाया है। इसी प्रकार ऊन मिल ने 327 करोड़ के सापेक्ष 227.01 करोड़ का गन्ना भुगतान किया है। ऊन मिल पर 100.74 करोड़ रुपया बकाया है। थानाभवन मिल ने 406.70 करोड़ के सापेक्ष 186.02 करोड़ का गन्ना भुगतान किया है। मिल पर 220.68 करोड़ रुपये का बकाया है।
डीएम ने पेराई सत्र 2023-ं24 का बकाया गन्ना भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। शामली चीनी चीनी मिल को स्वयं के द्वारा दिये गए आश्वासन के अनुरूप माह मई 2024 तक संपूर्ण भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में शामली चीनी मिल के यूनिट हैड प्रदीप कुमार सल्लार, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, ऊन चीनी मिल के यूनिट हैड अवनीश कुमार, विक्रम सिंह, थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हैड जीवी सिंह, गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह, शामली थानाभवन और ऊन गन्ना समिति के सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें