फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएम ने दिए जननी सुरक्षा योजना में शत-प्रतिशत भुगतान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा की। साथ ही जिन विभागीय कार्याें प्रगति खराब पाई गई, उसमें सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए कम उपलब्धि वाले विभागों को फटकार लगाई। साथ ही प्रगति के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने झिंझाना एफआरयू पर कोई भी कार्य सही से न होने पर डॉक्टर नितिन को स्पष्टीकरण देने को कहा। वहीं जननी सुरक्षा योजना में जहां भुगतान कम है, वहां पर शत-प्रतिशत भुगतान के निर्देश दिए। इसके अलावा सेम बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित किए जाने को कहा।

मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ़ अनिल कुमार, सीएमएस डॉ़ किशोर आहूजा, एसीएमओ अश्वनी शर्मा, डॉ. अतुल बंसल, डॉ़ करन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें