फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे प्रकरण में एसपी से मिले मुस्लिम

Sat, 24 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
complaint - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली।  कस्बा कांधला में जन्मदिन पार्टी के दौरान डीजे बजाने के विरोध को लेकर हुई मारपीट का मामला लगातार सुलग रहा है। कांधला के मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कहा कि मारपीट के मामले में दोनों पक्ष समझौता कर रहे थे, लेकिन भाजपा नेता और उसके सहयोगी इसे सांप्रदायिक रूप देने पर तुले हुए हैं।
विज्ञापन


उनकी मांग है कि भाजपा नेता और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।  शनिवार को कांधला निवासी मुस्लिम समाज के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। अवकाश होने के कारण वहां पुलिस अधीक्षक नहीं मिले, तो वह पूर्वी यमुना नहर किनारे पुलिस अधीक्षक के कैंप कार्यालय पर मिलने पहुंचे। वहां शिकायत पत्र देकर कहा कि 21 दिसंबर की रात कांधला के मोहल्ला खैल निवासी रामकुमार सैनी अपने घर में जन्मदिन पार्टी मना रहे थे और तेज आवाज में डीजे से गाने बजा रहे थे।

नमाज का वक्त होने के कारण मोहल्ले के लोगों ने डीजे बंद करने के लिए कहा, लेकिन रामकुमार सैनी और उसके भाई ने विरोध कर दिया। आरोप है कि रामकुमार और उसके परिवार के लोगों ने ही मारपीट की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। बाद में कस्बे के जिम्मेदार लोग समझौता कराने में लगे थे। आरोप है कि भाजपा नेता तथा इनके साथियों ने मामले को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की और पंचायतें शुरू कर दीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाजपा नेता एक साल पूर्व भी कांधला में हुई महापंचायत के दौरान धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी बना था। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान जावेद जंग, कादिर सिद्दीकी, डाक्टर सलीम, अब्दुल कादिर, मौलाना ताहिर, डाक्टर अजहर, दिलशाद, अमजद कुरैशी, मौलाना जमाल, जाहिद, रहीस, नफीस, भूरा, इसरार हुसैन, साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें