कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुढ़ाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए।
कस्बे के रेलवे मंडी निवासी शुभम और कुलदीप बाइक से किसी कार्य के लिए कस्बे में आए थे। दोपहर में दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। जब दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुढ़ाना मोड़ के समीप पहुंचे, तो शामली की ओर से आ रहे वाहन की चपेट में बाइक आ गए। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों को आते देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिले के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई थी।