फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के शूटरों ने बड़ौत में जीते छह पदक

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन मुनव्वर मंसूरी शूटिंग रेंज पर सम्मानित खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिले के शूटरों ने बड़ौत में जीते छह पदक
विज्ञापन

शामली। मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब लिलौन के निशानेबाजों ने बड़ौत में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में छह पदक जीते और चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। क्लब पर पहुंचे विजेता निशानेबाजों का स्वागत किया गया।
क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि गायत्री राइफल क्लब बड़ौत में 16 मई को एक दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप हुई। इस प्रतियोगिता में लगभग 150 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा मे टॉप आठ के बीच फाइनल मुकाबले में चैंपियन ट्रॉफी विनर शोएब मलिक और उप चैंपियन ट्रॉफी विवेक कुमार शर्मा ने जीतकर जिले का नाम किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में एयर पीप साइट में राहुल कुमार निवासी खंदरावली ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर पिस्टल अंडर 14 स्पर्धा में शुभ पंवार निवासी गांव शाहपुर ने स्वर्ण पदक, एयर राइफल जूनियर वर्ग में रुद्र चौहान निवासी गांव बलवा ने स्वर्ण पदक, एयर राइफल सीनियर वर्ग में शोएब मलिक स्वर्ण पदक और एयर पिस्टल वूमन स्पर्धा में शगुन चौहान निवासी गांव जसाला ने कांस्य पदक, एयर राइफल सब जूनियर वर्ग में अमर कालखंडे ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मंगलवार को निशानेबाजों का क्लब में पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, क्लब कोच नदीम मंसूरी, अवनीश मलिक, सुनील, साकिब, तुषार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें