फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस स्पोर्ट्स स्टेट चैंपियनशिप में शामली के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
डांस स्पोर्ट्स स्टेट चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन

शामली। मुरादाबाद में हुई डांस स्पोर्ट्स स्टेट चैंपियनशिप में शामली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले की टीम को ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त मिला।
डांस एसोसिएशन के जिला सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि प्रथम स्थान पर वंशिका अंडर-9, रिया मलिक अंडर-19, मुकुल अंडर-16, दृष्टि गर्ग अंडर-7, अभिनव अंडर-11, वंशिका भारद्वाज अंडर-14 रहे। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले परीशा तायल अंडर-9, वैष्णवी अंडर-8, सोनाक्षी अंडर-16, इशिका अंडर-9, संस्कार अंडर-17, वंशिका अंडर-11 रहे। एलिस जॉन अंडर-17 और तारिनी शर्मा अंडर-16 ने तृतीय स्थान प्राप्त दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से पांच प्रतिभागियों का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। मौके पर होली चाइल्ड इंटर कॉलेज लपराना में एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बच्चों का फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। टीम मैनेजर अरबाज खान, कोच उपवन शर्मा, अर्जुन सिंह, सुजाता चौहान, रेशु, वंदना, सबिका, जॉन, तान्या, बबली, गुड्डन, पूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें