फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जल्द ही कंपोजिट ग्रांट से संवरेंगे जनपद के परिषदीय विद्यालय

Tue, 23 Jun 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए कंपोजिट स्कूल ग्रांट की करीब 50 प्रतिशत धनराशि जारी कर दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से बजट जिलों को भेज दिया गया है। इस धनराशि से स्कूलों में रंग-रोगन, स्वच्छता और आवश्यक मरम्मत कार्य समय से पूरे किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 596 विद्यालयों के लिए विभाग की ओर से कंपोजिट ग्रांट का बजट बनाया गया है। विभाग की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है। धनराशि जारी करने के साथ ही विद्यालयों में रंग-रोगन मरम्मत आदि के निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कंपोजिट स्कूल ग्रांट का वितरण विद्यालयों में नामांकित छात्र संख्या के आधार पर किया जाता है। जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है उन्हें न्यूनतम 25,000 और जहां छात्र संख्या अधिक है उन्हें अधिकतम 1,00,000 तक की ग्रांट दी जाती है। एक से 30 बच्चों पर 10 हजार, 31 से 100 बच्चों पर 25 हजार, 101 से 250 तक 50 हजार, 251 से एक हजार तक 75 हजार और एक हजार से अधिक पर एक लाख रुपये की धनराशि भेजी जाती है।
विज्ञापन

पहली किस्त के रूप में करीब 50 फीसदी बजट जारी किया गया है, छात्र संख्या के आधार पर स्कूलों को धनराशि भेजी जा रही है।
इन कार्यों पर खर्च होगी धनराशि
शौचालय व पेयजल व्यवस्था की मरम्मत और स्वच्छता, क्लासरूम की रंगाई-पुताई और ब्लैकबोर्ड/ग्रीनबोर्ड का नवीनीकरण, फर्स्ट-एड किट, अग्निशमन यंत्रों की रिफलिंग और स्टेशनरी, इंटरनेट, बिजली उपकरण व अन्य आवश्यक मरम्मत आदि कार्य।


कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का बजट प्राप्त हुआ है, इसे विद्यालयों के खातों में भेजा जा रहा है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- संतोष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें