फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स स्पर्धा में कांधला की छात्राएं चमकीं

Tue, 10 Nov 2015 01:21 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांधला के राजकीय बालिका कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा।  कॉलेज में पहुंचने पर प्रधानाचार्या ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय एथलेटिक्स         प्रतियोगिता में कांधला के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। इसमें सीनियर वर्ग में भावना ने हैमर थ्रो में प्रथम, नेहा ने 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम,  संतोषी ने 500 मीटर दौड़ में प्रथम,  जूनियर वर्ग में नेहा  ने ऊंची कूद में प्रथम, उछल कूद में प्रथम, ज्योति ने 100 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय, पूनम ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय , 3000 मीटर दौड़ में द्वितीय ,          शालू ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम, पूनम जयंत ने चक्का फेंक में  प्रथम , सब जूनियर वर्ग में नगमा ने 100 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय , पिंकी ने ऊंची कूद  में प्रथम, गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने कॉलेज में पहुंची विजेताओं को छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया           और जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें