200 गरीब परिवारों को राशन किट का वितरण
शामली, कैराना। कोरोना कर्फ्यू और रमजान में गरीब मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए रहबर फाउंडेशन, केयर फॉर ऑल ट्रस्ट ने करीब 200 परिवारों को खाद्य सामग्री किट वितरित की।
पिछले साल की तरह कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद गरीब मजदूरों को खाने-पीने की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इस बार भी शासन द्वारा लगाए गए कोरोना कर्फ्यू में प्रतिदिन कमाकर खाने वाले परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। पिछले साल की तरह इस बार भी रमजान महीने में शुक्रवार को रहबर फाउंडेशन व केयर फोर ऑल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से झाड़खेड़ी रोड स्थित दि न्यू हाइट्स एकेडमी के परिसर में 200 गरीब व बेसहारा परिवारों को खाद्य सामग्री की किट वितरित की।
रहबर फाउंडेशन के कैराना इंचार्ज शादाब अंसारी ने बताया कि राशन किट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, एक किलो रिफाइंड, एक किलो दाल, एक किलो चीनी, एक किलो सूजी, एक किलो नमक आदि खाद्य सामग्री हैं। इस दौरान डॉ. रफी सिद्दीकी, इमरान फरीदी, मुजक्किर अंसारी, फरमान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।