28 गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से लॉकडाउन में गरीब परिवारों की मदद करने की पहल पर सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोमवार को हॉस्पिटल के डाक्टरों ने स्टाफ के साथ दयानंद नगर में करीब 28 परिवारों को राशन का वितरण किया।
मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉ. रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ दयानंद नगर में पहुंचकर करीब 28 परिवारों को राशन का वितरण किया। उधर, सीबी गुप्ता कालोनी में गरीब परिवार के बीमार लोगों की जांच कर उन्हें दवा, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। मौके पर डॉ. अनुज, डॉ. राज तायल, डॉ. देवेश और हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा। डॉक्टर नीलम शुक्ला ने कहा कि लॉकडाउन में काम धंधे बंद हैं। ऐसे में गरीब परिवारों के सामने रोजी रोटी की समस्या न बने, इसके लिए सभी को अपने स्तर से जो भी संभव हो मदद करनी चाहिए।