फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दिव्यांगों को व्हील चेयर,बैसाखियां व कान की मशीन का वितरण

Mon, 26 Sep 2022 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

जनचेतना दिव्यांग सोसायटी के तीसरे स्थापना दिवस समारोह में दो व्हील चेयर, एक ट्राइसाइकिल, बैसाखियां, 15 कान की मशीन, वॉकर, छड़ी वितरित की गई। इस मौके पर दिव्यांगों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
अपाहिज - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली, रविवार को टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर सभागार में जनचेतना दिव्यांग सोसायटी का तीसरा स्थापना समारोह व दिव्यांग महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रसन्न चौधरी, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरजा गोयल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, विजय कौशिक, चौधरी धर्मवीर सिंह निर्वाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सोसायटी संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर मित्तल, जिलाध्यक्ष वैभव गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मलिक, राष्ट्रीय मुख्य सरंक्षक नीरज गौतम ने सभी अतिथियों को स्वागत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: सिपाही के फर्जी हस्ताक्षर कर चुनाव कराने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


जनचेतना दिव्यांग सोसायटी की ओर से दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। भजन गायक ब्रजेश वशिष्ठ, प्रियंका वशिष्ठ ने सुंदर भजन सुनकर सभी का मन मोह लिया। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, प्रतीक अग्रवाल, प्रदेश संयोजक इरशाद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष राघव गर्ग, प्रदेश सचिव रवि संगल, मुकुल नामदेव, मनीष नामदेव, मंडल संयोजक जिशान काजमी, जिला संयोजक प्रदीप कुमार, कुलदीप मलिक, रमेश चंद्र रुहेला, भारत शर्मा, मुकेश वर्मा योगाचार्य, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखचैन वालिया व सुरेंद्र गर्ग ने की। मंच संचालन डॉ. मुकेश शास्त्री, महिला प्रदेशाध्यक्ष पायल कश्यप ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें