फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की सूची के अनुसार राशन किट का वितरण करें

विज्ञापन
कैराना तहसील में कोरोना संकट पर गरीबों के लिए भोजन किट की व्यवस्था कराने के लिए व्यापार मंडल के प? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। रविवार को एसडीएम देवेंद्र सिंह और तहसीलदार प्रवीण सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ तहसील सभाकक्ष में कोरोना वायरस संकट से निबटने के लिए बैठक ली।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कस्बे में कई समाजसेवी संस्थाएं गरीबों को भोजन देने के लिए ही राशन किट वितरित कर रही है। एसडीएम ने व्यापारियों से कहा कि अगर व्यापार मंडल के लोग इकट्ठा होकर राशन किट तैयार कराकर तहसील प्रशासन द्वारा बनाई गरीब परिवारों की सूची के हिसाब से राशन किट वितरित करा दें। प्रशासन भी अपनी और से राशन वितरण करा रहा है। व्यापारियों ने भी कहा कि बाजार में मास्क और सैनिटाइजर की दुकान को लॉकडाउन में भी दुकान खोलने की छूट दी जाए ताकि लोग मास्क व सैनिटाइजर खरीद सके। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि वो अपनी कमेटी में बात करके राशन किट की व्यवस्था कराएंगे। इस अवसर पर वरुण सिंघल, अमित गर्ग, आयुष गोयल, दिनेश गौतम, विशाल कुच्छल, दीपक गुप्ता और साहिल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें