मुख्यमंत्री ने धर्मगुरुओं से मांगा जनसहयोग
शामली। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के धर्मगुरुओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। धर्मगुरुओं से उनके सुझाव प्राप्त करते हुए सभी धर्मगुरुओं से कहा कि वह अपने अपने क्षेत्र में लोगों को समझाएं कि लॉकडाउन का घरों में रहकर पालन करें। वह घर से बाहर ना निकलें। सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने धर्मगुरुओं से कहा कि सभी धार्मिक आयोजन स्थगित कर दें। कोरोना वायरस एक महामारी है। इस लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि आप सभी सहयोग करके कोरोना को हराने का काम करें। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल आदि मौजूूद रहे।