फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 में से 5 शिकायतों का हो सका निस्तारण

Tue, 15 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। तहसील दिवस में 69 शिकायतों में से पांच शिकायतों का निस्तारण हो सका। डीएम सुजीत कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को समय निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बनत नगर पंचायत सदस्य और मोहल्ला हकीकत नगर निवासी इकराम अली ने बताया कि डूडा से एक साल पूर्व जन सूचना अधिकार के तहत उसने सूचना मांगी थी, लेकिन अभी तक वह उपलब्ध नहीं हो पाई है।

बाबरी क्षेत्र के भंदौड़ा गांव निवासी कुलदीप सिंह, बाबूराम, राजेश, राममूर्ति, महेंद्र, जयपाल सिंह, बालक राम, प्रीतम सिंह, दिनेश, श्यामा, श्रीपाल ने गांव के राशन विक्रेता पर राशन वितरण में अनियमितता करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। कहा कि राशन मांगने पर डीलर ग्रामीणों के साथ अभद्रता करता है और विरोध करने पर मारपीट करता है।
विज्ञापन


तहसील दिवस में डीएम को कुल 30 शिकायतें प्राप्त र्हुइं, जिनमें से मौके पर 02 का ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा, सीडीओ यीशु रुस्तगी, सीएमओ डॉक्टर  विनिता अग्निहोत्री, एसडीएम एमपी सिंह, सीओ सिटी निशांक शर्मा,  तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे।

वहीं कैराना में तहसील में में एसडीएम भानुप्रताप यादव ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया।  मौके पर कुल 15 शिकायतों में से  02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर  तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।  समाजवादी स्मार्ट    फोन योजना के लिए लोकवाणी   और जनसेवा केंद्रों से 21 नवंबर तक ऑनलाइन आवदेन किए जाना अनिवार्य है। इसके बाद किए जाने वाले आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। ई-डिस्ट्रीक मैनेजर शशांक मित्तल ने बताया कि युवाओं            को सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ने        के लिए स्मार्ट फोन योजना शुरू         की गई है।

दिव्यांगों को चेक वितरित किए
डीएम ने दिव्यांग नवविवाहितों को शादी विवाह के प्रमाण पत्र और चेक वितरित किए। गुलजार पुत्र नसीम कांधला देहात को 15000 रुपये, सुभाष पुत्र विशंभर निवासी हिंगोखेड़ी को 20000 रुपये, इदरीश  पुत्र वकील को 15000 रुपये, वसीम पुत्र समशु निवासी कुड़ाना को 15000 रुपये, समीर पुत्र  शमशाद  निवासी जमालपुर को 20000 रुपये का चेक दिया। इस योजना के अंतर्गत पुरुष विकलांगों को 15000 रुपये और महिला विकलांगों को 20000 रुपये के चेक दिए गए हैं।

तहसील दिवस में आईं 24 शिकायतें
ऊन। एडीएम की अध्यक्षता में लगे ऊन तहसील दिवस के दौरान 24 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में किसानों ने जिला सहकारी बैंक एवं साधन सहकारी समिति द्वारा ऋण जमा करने से मना करने की शिकायत की। इसके अलावा पूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें भी आईं। तहसील दिवस में एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ कुलदीप कुकरेती, तहसीलदार कर्म सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें