फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में अव्यवस्था का आलम

Wed, 19 Dec 2018 12:11 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। मेरठ-पानीपत हाईवे पर शहर से करीब चार किमी दूर कंडेला में बना इंडस्ट्रीयल एरिया सुविधाओं से दूर है। खस्ताहाल सड़कें, जर्जर तार यहां की बड़ी समस्या है। सरकारी डाक तक यहां नहीं पहुंच पाती। दो थानों की सीमा लगने की वजह से किसी भी घटना पर उद्यमियों को दो थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं। उद्यमियों की इन्हीं समस्याओं को उजागर करती रिपोर्ट...।
विज्ञापन


समस्या एक  
सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब
इंडस्ट्रीयल एरिया के अंदर सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब हैं। पूरे क्षेत्र की सड़क टूटी हुई हैं। थोड़ी सी बारिश होते ही वहां पानी भर जाता है। औद्योगिक विकास विभाग द्वारा इंडस्ट्रीयल की टूटी सड़कों का सर्वे कर स्टीमेट करीब छह माह पूर्व तैयार कर सरकार को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला। समस्या जस की तस है।

जर्जर विद्युत लाइन
इंडस्ट्रीयल एरिया में जा रही विद्युत लाइन काफी जर्जर हैं। उद्यमियों के अनुसार इंडस्ट्रीयल एरिया की स्थापना के समय डले तार अभी तक नहीं बदले गए। तार इतने जर्जर हैं कि कभी भी हादसा हो सकता है।  
विज्ञापन


दो थानों की सीमा बनी मुसीबत
इंडस्ट्रीयल एरिया में दो थानाक्षेत्रों की सीमा लगती है। कुछ हिस्सा शामली कोतवाली और कुछ कैराना कोतवाली क्षेत्र में आता है। किसी भी घटना पर व्यापारी पुलिस के पास जाता है, तो दोनों थाना पुलिस घटना स्थल एक दूसरे का बताती हैं। जिससे उद्यमियों को परेशानी होती है।

डाक भी नहीं आती
उद्यमियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया में सरकारी डाक नहीं पहुंचती। पूरे एरिया में करीब छह हजार कर्मचारी काम करते हैं। जो दूर दराज से आकर यहां परिवार सहित रहते हैं। ऐसे में उनके परिजन, रिश्तेदारों की डाक नहीं आने से समस्या होती है।

लेबर को परेशानी
शामली विजय चौक से कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया तक सड़क के दोनों तरफ चौड़ा खंड़जा नहीं होने से फैक्टरियों में साइकिल से आने वाले कर्मचारियों को परेशानी होती है। इसकी मांग भी उद्यमी काफी समय से उठा रहे हैं।  

इंडस्ट्रीयल एरिया के आंकड़े  
कुल औद्योगिक इकाइयां    -  130
कर्मचारी                         6000
आवासीय कर्मचारी परिजन    10,000
सरकारी राजस्व देय             225 करोड़ सालाना लगभग

22 दिसंबर को मंडलायुक्त के सामने रखेंगे समस्याएं  
शामली इंडस्ट्रीयल इस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन शामली के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि उनके एसोसिएशन से जुड़ी फैक्टरियों से सरकार को करीब 225 करोड़ रुपये सालाना राजस्व दिया जाता है। सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।  मंडलायुुक्त के साथ 22 दिसंबर की मीटिंग तय हो गई है। इसमें इन सभी समस्याओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं उद्यमियों की मांग  
इंडस्ट्रीयल एरिया की सड़कें ठीक हों  
पूरे एरिया में जर्जर तार बदले जाएं
इंडस्ट्रीयल एरिया में एक मिनी डाकघर खुलना चाहिए
पूरे इंडस्ट्रीयल एरिया को एक ही थाने से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें