फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना के कोरी समाज के लोग पहुंचे कलक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरी समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

शामली। कैराना क्षेत्र के कई गांव के कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम केबीसिंह को ज्ञापन देकर कोरी समाज के जातिप्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग की है। कोरी समाज ने प्रमाणपत्र नहीं बनने पर अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कैराना क्षेत्र के कंडेला, शेखपुरा, हिंगोखेडी, जगनपुर, ऐरटी गांव के कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में एडीएम केबीसिंह को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि तहसील कैराना द्वारा कोरी समाज के प्रमाणपत्र जारी नही किए जा रहे हैं, जिस कारण कोरी समाज के लोगों को लाभ नही मिल पा रहा है। पांच दिसंबर को 30 आवेदन कराए गए थे। इन पर उचित कार्रवाई नही गई है। उन्होंने कोरी जाति के प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की है। प्रमाण पत्र न बनने पर मजबूत अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में शुभम कोरी, सुरेंद्र कोरी, अंकित कोरी, दीपक, रोहित, रामेश्वर कोरी, डाक्टर चंद्र पाल कोरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें