शामली। जिले की गोशालाओं में अव्यवस्था का आलम है। सर्दी बढ़ने के बाद भी इससे बचाव के साधन तक नहीं है। या तो पशुओं की खोर खाली है अथवा वे सूखा भूसा ही खाकर पेट भर रहे है। बीमार गोवंशों की भी कोई सुध लेने वाला नहीं है।
दो दिन पूर्व सीडीओ ने इस्सोपुर टीम की गोशाला में अव्यवस्था पर चार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया है। शनिवार को पड़ताल के दौरान अव्यवस्था ही मिली।
n शामली की नवीन मंडी की गोशाला : यहां पर पशु नाले में गिरा हुआ था तो कुछ पशु बीमार पड़े थे। गोशाला में चार खोर केवल चार में चारा पड़ा था। यहां टीन शेड भी टूटी हुई मिली। जहां से आने वाली ठंडी हवाओं में गोवंश ठिठुर रहे हैं।
n कुड़ाना और जलालाबाद की गोशाला : गोशाला में 55 पशु है, एक बछड़ा बीमार पड़ा था। पशुओं के बीच गोबर पड़ा मिला। जलालाबाद की गोशाला में पशु सूखा भूसा खाने को मजबूर है।
n बीबीपुर की गोशाला : जलालाबाद क्षेत्र के गांव बीबीपुर में गोशाला ही बंद पड़ी है। गोशाला में कोई पशु नहीं है जबकि गांव में आवारा पशु घूमते हुए किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं।
n बंतीखेड़ा गांव की गोशाला : गोशाला में 129 गोवंश है, जिसमें दो पशु बीमार है। लोगों का कहना है कि बीमार पशु का उपचार नहीं किया जा रहा। ग्राम सचिव का कहना है कि पशु चिकित्सक को अवगत कराया गया है।
n थानाभवन की गोशाला : दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित गोशाला में बुरा हाल मिला। दो दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गोशाला में 210 गोवंश है।
यहां चारा नहीं मिलने के कारण पशु मैदान में पड़ी तूड़ी खाकर ही पेट भर रहे हैं। यहां पर डेढ़ माह से बिजली नहीं है, जिससे परेशानी हो रही।