फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बढ़े हुए सर्किल रेट कम करने को लेकर हुआ विचार विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम की अनुपस्थिति में बढ़े हुए सर्किल रेटों को लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व सतेंद्र कुमार सिंह ने सभी उपनिबंधकों एसडीएम, तहसीलदारों की बैठक कर विचार विमर्श किया। बैठक में उपस्थित दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं ने कुछ स्थानों पर ज्यादा सर्किल रेट कम करने को लेकर सर्वसम्मति बनी है।
विज्ञापन

जिलेभर में कैराना, सदर और ऊन तहसील में उपनिबंधकों को सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। उपनिबंधकों की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद 15 से लेकर 35 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने के लिए प्रस्तावित किया गया था। गत 24 अप्रैल से लेकर 9 मई तक प्रस्तावित सर्किल रेटों पर आपत्तियां मांगी गईं थीं। 9 आपत्तियां आने के बाद मंगलवार को सर्किल रेट पर आपत्तियाें के निस्तारण के लिए बैठक हुई।
बैठक में दस्तावेज लेखकों एवं अधिवक्ताओं ने सर्किल रेट को ज्यादा बताकर कम करने की मांग की है। मौके पर सहायक स्टांप आयुक्त रविंद्र मेहता, उपनिबंधक शामली अनुपम माहेश्वरी, कैराना उपनिबंधक, सदर एसडीएम विनय कुमार भदौरिया, सदर तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, तहसीलदार कैराना अर्जुन सिंह, ऊन एसडीएम निधि भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें