फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के लगे अंबार, घर-घर में लोग बीमार

विज्ञापन
बनत कस्बे के मोहल्ला जवाहरनगर में नाली में पसरी गंदगी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बनत कस्बे की सफाई व्यवस्था का कई दिनों बुरा हाल है। मोहल्ला जवाहर नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं और नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। नालियों के किनारे पड़ी सिल्ट भी नहीं हटाई जा रही है। गंदगी के चलते यहां मच्छर पनप रहे हैं और संक्रामक बीमारयां फैल रही हैं। घर-घर में लोग बीमार हैं। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि कई-कई दिन सफाईकर्मी आते ही नहीं हैं। जिसके चलते उन्हें गंदगी में जीना पड़ रहा है। कई बार वह इसकी शिकायत नगर पंचायत में इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक बीमार
कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट होने से बच्चों के साथ बड़े भी तेजी से बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। कई लोग इन दिनों बुखार से पीड़ित हैं। मोहल्ला निवासी बालिका काव्या के अलावा महिला श्यामवती, बिल्लू, विमला देवी आदि लोग बीमार हैं। कुछ लोग बीमार होने के बाद इलाज कराकर ठीक भी हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति
क्षेत्र में जगह-जगह नालियां अटी पड़ी हैं। शिकायत करने के बाद भी सफाई कर्मी नहीं आते हैं, अब तो क्षेत्र के लोग शिकायत करके भी थक गए हैं और गंदगी से जूझ रहे हैं।- सचिन, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन

मन करता है छोड़कर चले जाएं घर
गंदगी में जीना लगता है किस्मत बन गई है। लोगों का जीना हराम हो गया है। अब तो यहां रहने का मन भी नहीं करता है। बीमार होने पर लोगों का पैसा इलाज और दवाईयों में खर्च हो रहा है। नगर पंचायत बच्चों को खेलने के लिए साफ-सुथरा माहौल भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर सभी चिंतित हैं। कई बार शिकायत करने के बाद - कंवरपाल, सभासद।
विज्ञापन

वर्जन-
गंदगी की शिकायत मिली थी। मैंने सफाईकर्मी को निर्देश भी दिए थे। दिखवाता हूं कि सफाई हुई या नहीं हुई है।- राजीव कुमार, चेयरमैन नगर पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें