कैराना। महिला पर चाकू से हमला करने के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला दरबार खुर्द रेतावाला निवासी शमीम पत्नी मुनव्वर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था। 11 अप्रैल की रात वह घर पर बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब 2 बजे उसका देवर शमशेर मकान की दीवार फांद कर अंदर घुस आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले मौके पर आ गए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बुधवार देर शाम आरोपी शमशेर निवासी मोहल्ला रेता वाला को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।