शामली । डिप्लोमा इंजीनियर 13 दिन के प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार के बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई। बेमियादी हड़ताल के दूसरे दिन डिप्लोमा इंजीनियर धरने पर बैठे रहे।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान जिले के डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल शुरू हो गई। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में बेमियादी हड़ताल के दूसरे दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर महासंघ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर संजीव कुमार ने कहा डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं के समाधान हेतु उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा मांगो को जायज मान संस्तुति दी जा चुकी है।
उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इंजीनियरों की उपेक्षा से नाराज होकर महासंघ के सबंद्ध समस्त राजकीय निगम निकाय प्राधिकरण, स्थानीय निकाय, तकनीकि शैक्षणिक संस्थानों आदि विभागों के 24 घटक संघों के डिप्लोमा इंजीनियर्स 18 फरवरी से एक मार्च तक कार्य बहिष्कार किया था तथा वेतन विसंगति दूर कर 4800 वेतन ग्रेड देने की मांग कर रहे हैं। सुनवाई न होने पर इंजीनियर बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए हैं।
दूसरे दिन बेमियादी हड़ताल व धरने में दिप्तेश कुमार, ईश्वर दत्त, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद दानिश, धूम सिंह, कन्हैया लाल, सलमान जैदी, नीरज कुमार, मेहर सिंह नितिन कुमार, श्रीपाल यादव, अमित कुमार, सोरभ त्यागी, सजीव कुमार, मुकेश चंद, देव प्रकाश, पवन कुमार, संजय कुमार, अरविंद कुमार, पीके डिंपल, मोहर सिंह, बिजेंद्र सिंह, चांदवीर सिंह, नंद कुमार पाल आदि मौजूद रहे।