फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हसनपुर लुहारी की डिंपी ने डिस्कस थ्रो में जीता सोना

विज्ञापन
दिल्ली में गोल्ड मेडल के साथ गांव हसनपुर की डिंपी सैनी । सौ से स्वंय
विज्ञापन
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी निवासी डिंपी सैनी ने दिल्ली में आयोजित दिल्ली ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले व गांव का नाम रोशन किया है। उनकी जीत से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शामली के गांव हसनपुर लुहारी निवासी डिंपी सैनी सुशील सैनी की पुत्री हैं। डिंपी फिलहाल दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में कक्षा दस की छात्रा हैं। दिल्ली में वह कोच दीपक कुमार के सानिध्य में डिस्क्स थ्रो की कोचिंग ले रही हैं। डिंपी के दादा कंवरपाल ने बताया कि 12 से 13 अप्रैल को दिल्ली एथलेटिक्स की ओर से दिल्ली ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डिंपी ने 18 वर्ष आयुवर्ग की डिस्क्स थ्रो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान डिंपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। परिजनों ने बताया कि इससे पहले 12 अक्तूबर के बीच दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली एथलेटिक्स की ओर से 35वीं नार्थ जोन जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता में हसनपुर लुहारी निवासी डिंपी सैनी ने जूनियर शाॅटपुट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इससे पहले डिंपी ने पिछले साल लखनऊ में हुई 58वीं यूपी स्टेट वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप अंडर 16 शाटपुट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

एक साल पहले इसी प्रतियोगिता में डिंपी ने रजत व उससे पहले स्वर्ण पदक जीतकर गांव का मान बढ़ाया था। परिजनों ने बताया कि फिलहाल डिंपी दिल्ली स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ाई कर रही है। बताया कि भविष्य को देखते हुए डिंपी अब डिस्क्स थ्रो की तैयारी कर रही हैं। डिंपी का सपना देश के लिए ओलंपिक पदक जीतना है। परिजनों ने बताया कि डिंपी ने पूर्व में कस्बे के अर्पण पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करते हुए शाॅटपुट व डिस्क्स थ्रो की तैयारी शुरु की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें