फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला वेतन, कैसे मनाएं दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। राजकीय अस्पताल के समस्त स्टाफ ने चिकित्सा अधीक्षक को पत्र देकर कई माह से रुके हुए वेतन देने की मांग की है। चेतावनी दी है कि उन्हें शीघ्र हीं वेतन नहीं मिला तो समस्त स्टाफ को मजबूरन हड़ताल पर जाना पडे़गा।
विज्ञापन

कस्बे के राजकीय अस्पताल में तैनात दर्जनों कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है। कर्मचारियों ने अस्पताल के बाबू पर भी एरियर बनाने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को अस्पताल के कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा को शिकायती पत्र देकर रुका वेतन को शीघ्र दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर उन्हें शीघ्र ही वेतन नहीं दिया गया तो अस्पताल के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा का कहना है कि शीघ्र अस्पताल के कर्मचारियों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इस दौरान डाक्टर रामबीर, प्रविंद्र, विपिन, नरेश शर्मा, इरशाद, खुर्शीद, अनीस, मुकेश, सलीम, दीपचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें