शामली के धीमानपुरा फाटक पर कार्य करते कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
रात भर बंद रहा धीमानपुरा रेलवे फाटक, जाम से परेशान रहे लोग
शामली। शहर का धीमानपुरा रेलवे फाटक रविवार की पूरी रात बंद होने से जाम से लोग परेशान रहे। रविवार को पूूरी रात अवशेष कार्य को पूरा करने के लिए निर्माण खंड के अधिकारी कर्मचारी श्रमिकों के साथ जुटे रहे। धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद होने से गुजरने के लिए वाहन चालकों से कहासुनी होती रही।
रविवार को धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद करके फाटक की ओर आने वाले वाहनों को पुलिस ने वापस भेज दिया। ब्लाक के दौरान जेसीबी चलाकर भूमि को समतल करने का काम किया गया। इसी दौरान रेलवे लाइन की सफाई व मरम्मत और रेलवे की भूमि में सीमेंट ईट बिछाने का काम चला। रविवार की पूरी रात शहर के शामली रेलपार और बुढ़ाना रोड पर छोटे व भारी वाहनों का जाम लगने से परेशान रहे। आने जाने वाले वाहन चालकों की रेलवे पुलिस की कहासुनी होती रही। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर आरके सक्सेना ने बताया कि रविवार को 20-25 फुट रेलवे फाटक के दौरान सीमेंट ईट बिछाने का काम चला है। अधूरा काम सोमवार को सुबह छह बजे तक पूरा कर लिया गया है।
शामली के धीमानपुरा फाटक पर वाहनों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI