शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
सपा युवजन कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
शामली। केेंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सपा युवाजन सभा और भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर व एसडीएम संदीप सिंह को सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने और स्कूली बच्चों की फीस माफ करने की मांग की है।
सोमवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अनुज जावला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री के तमाम वादों के बाद भी बकाया गन्ना भुगतान लंबित है। पांच वर्ष की संविदा अवधि की घोषणा पर सपा युवजन कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया है। ज्ञापन देने वालों में समाजवादी छात्र सभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी के अंकित, भारत, मोंटी आदि मौजूद रहे। उधर, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष अनुज भारती, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देकर निजीकरण का विरोध किया। ज्ञापन में निजीकरण से युवा बेरोजगार हो जाएगा। निजीकरण के कानून को समाप्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला सचिव हितेष गौतम, जिला प्रवक्ता रजनीश गौतम, निशांत, सिकंदर, मंगलदास आदि मौजूद रहे।