शामली रेलवे स्टेशन पर कार्य करते कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
धीमानपुरा फाटक कई बार हुआ बंद, लोग परेशान
शामली। स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी को दूसरी लाइन लाने के लिए मालगाड़ी का डिब्बा और इंजन आने जाने से दोपहर के समय शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक बार-बार आधा घंटे तक बंद रहा। जिससे शहर के धीमानपुरा रोड पर जाम लगने से आम नागरिक परेशान रहे।
शुक्रवार दोपहर शामली स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी को दूसरी लाइन पर लाने के लिए इंजन और मालगाड़ी को बार बार लाया गया। इस प्रक्रिया में शहर का धीमानपुरा रेलवे फाटक बार बार बंद रहने और खुलने से शहर के धीमानपुरा रोड और गुरुद्वारे रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम लगने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर शामली रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म दो और नंबर तीन पर टीन शेड की जद में रेलवे के बिजली पोल लगाने के लिए टीन शेड काटकर जगह बनाई गई। उत्तर रेलवे के टीआई सुनील धीमान ने बताया कि शुक्रवार को बड़ौत, कासिमपुर खेड़ी और कांधला में रेलवे के विद्युुत पोल लगाने की प्रक्रिया जारी रही है।