जिले में 22 और कोरोना संक्रमित मिले
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के 22 और केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए सात व्यक्ति ठीक हो गए। जिले में अब कोरोना संक्रमित के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 160 हो गई।
शुक्रवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शहर की चरण सिंह कालोनी में 65 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला है। काकानगर में 48 वर्षीय व्यक्ति, रेलपार में 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा थानाभवन में नई घास मंडी में छह साल का बालक, कस्बा कैराना के आलकला में 23 वर्षीय युवक व 55 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला। गांव डांगरोल में आठ वर्षीय बालक, लिसाढ़ मे 14 वर्षीय किशोरी, 68 वर्षीय वृद्ध व 41 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला।
कस्बा बनत में 38 वर्षीय महिला, गांव कुड़ाना में 38 वर्षीय युवक, गांव बहावड़ी में 60 वर्षीय महिला, गांव खेड़ीकरमू में 29 व 52 वर्षीय दो महिलाएं, गांव लिलौन में चार साल का बालक, गांव हसनपुर लुहारी में 26 वर्षीय महिला और गांव वेदखेड़ी में 64 वर्षीय वृद्ध के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। सात व्यक्ति ठीक हुए है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 160 हो गई है।
--
कैराना में 152 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने सीएचसी व टीचर्स कॉलोनी में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 152 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से 99 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 53 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए है। कोरोना संक्रमित मिले दोनों लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
कोरोना का अलर्ट, रैंडम जांच की
थानाभवन। कोरोना के नगर व क्षेत्र में आए लगातार मामलों के बाद गत दो माह से राहत मिल रही थी, लेकिन अब बढ़ रहे मामलों को लेकर रैंडम जांच कराई जा रही है। थानाभवन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को आने वाले लोगों मरीजों व तीमारदारों की कोरोना की रैंडम जांच की गई। इस दौरान कुल 80 से अधिक लोगों की कोरोना की जांच की गई। सीएचसी अधीक्षक कांति प्रसाद ने बताया कि जांच की रिपोर्ट 72 घंटों में आ जाएगी।