फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस ः बाजार पर हुई लक्ष्मी की कृपा

Fri, 28 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Dhanteras - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। धनतेरस पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। लोगों ने सोने-चांदी की गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां, बर्तन- कपडे़, पटाखे और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। काफी लोगों ने दुपहिया वाहनों की खरीद की। धनतेरस पर करीब सौ करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, धीमानपुरा, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज,  नगरपालिका मार्केट, नेहरू रोड, रेलवे रोड, कबाड़ी बाजार, माजरा रोड पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। धनतेरस पर स्टील, पीतल, तांबा के बर्तनों के अलावा सोने चांदी के बर्तन, गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति, सोने चांदी  के सिक्के के पूजन का विशेष         महत्व है। उधर, लोगों ने पूर्व निर्धारित बजट के मुताबिक       वाहनों की खरीदारी भी की। शहर की तीन एजेंसियों से 180 बाइकों की बिक्री हुई।  

वहीं इलेक्ट्रानिक के सामानों की दुकानों पर भी भारी           भीड़ रही। लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि की जमकर खरीदारी की। मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों में ट्रैफिक जाम ः दीपावली और धनतेरस की खरीद के लिए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या भी हो गई। प्रमुख मार्गों पर दिन भर जाम लगा रहा। एमएसके रोड, ब़ुढ़ाना रोड के रेलवे क्रासिंग से शहर के बीच तक वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। बाजारों में भीड़ का कारण मुख्य रूप से छोटे वाहन और रिक्शा बने। भीड़ अधिक होने के कारण और जल्दी बाजी में आगे निकलने की होड़ में बाजारों में जगह-जगह जाम लगा। पुलिस को भी जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

चाइनीज दीयों से किया किनारा 
चाइनीज उत्पाद को लेकर लोगों में नाराजगी बनी रही। शुक्रवार को बाजार में अनेक स्थानों पर मिट्टी के दीपकों की बिक्री हुई, जहां भीड़ रही। वहीं, दुकानों पर चाइनीज झालरों और इलेक्ट्रिक दीपकों की बिक्री बहुत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें