फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शीतला माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
शामली के दिल्ली रोड पर आयोजित भगवती जागरण में दीप प्रज्वलित करते श्रद्धालु । स्वंय
विज्ञापन
शामली। दिल्ली रोड स्थित एक विवाह मंडप में माता रानी की चौकी लगाई गई। भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें माता के सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को आनंदित किया। मेरी माता शीतला आजा माता के भजन पर सभी जमकर झूमें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व आईजी विजय गर्ग, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, घनश्यामदास गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, तेजेंद्र निर्वाल ने किया। सभी ने भजन सुनकर माता रानी से परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक गर्ग, राजीव गोयल, अजय गोयल, विपिन गोयल, नवीन गोयल, कुलदीप शर्मा व राजीव जैन, अनुज गोयल आदि रहे।
वहीं सोमवार को भी शहर के बड़ी माता मंदिर में शीतला माता की पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और वहां लगे मेले का भरपूर आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना करते हुए परिवार की खुशी के लिए प्रार्थना की। बच्चों ने भी मेले में जमकर खरीदारी की। इस दौरान धनेंद्र संगल, पंडित गोलू शर्मा, मोहित, देवानंद गौड आदि मौजूद रहे।

शामली के दिल्ली रोड पर आयोजित भगवती जागरण में दीप प्रज्वलित करते श्रद्धालु । स्वंय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें