शनिदेव जन्मोत्सव में देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु
शामली। श्री शनि जागरण युवा मंडल की ओर से सोमवार रात श्री हनुमान टीला हनुमान धाम में छठा श्री शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन संध्या में गायक विपिन सागर समेत अन्य कलाकारों के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
श्री शनिदेव का भव्य दरबार सजाया गया और 56 भोग लगाए गए। पंडित मोहित वत्स ने मुख्य यजमान मानस अजय संगल से पूजन कराया। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, रमेश पांचाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किए। भजन संध्या की शुरुआत लाल सिंह लचक ने सिद्ध पीठ हनुमान टिल्ला धाम यह निराला है, जहां पर विराजे मां अंजनी के लाला हैं, सुनाया। निशांत भागवत पाठक ने चला चल दीवाने शनिदेव के धाम, सुनाया। दिल्ली से आए विपिन सागर ने तेरा शनि देव महाराज, बाजे डंका दुनिया भर में। सारी दुनिया में हम बेगाने हैं, हम झंडेवाली माता के दीवाने हैं। आओ शनि देव कभी कुटिया में हमारी, पलकें बिछाकर देखें राह तुम्हारी आदि भजन सुनाए।
विकास राणा झांकी ग्रुप की श्री शनि देव, बजरंग बली की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने भजन गायकों, कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय कौशिक और रजनीश नामदेव ने महाआरती कराई। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पंडित दिनेश पाठक, आदेश शर्मा, अनुराग शर्मा, मनोज मित्तल, संदीप नामदेव, बृजमोहन शर्मा, मनोज वर्मा, जोगेंद्र पाल सेठी, तरुण खोड़ियान, अमित प्रजापति, मोहित नामदेव, नमन कर्णवाल आदि मौजूद रहे। संचालन उत्तम नामदेव ने किया।