फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरे किए जाएं विकास कार्य : सुरेश राणा

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियो की बैठक लेते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जल्द पूरे किए जाएं विकास कार्य : सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को तेजी से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने शत प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंतर्गत जितनी भी शिक्षण संस्थाओं का निर्माण किया जा रहा है, उनको गति देते हुए पूरा करें। ऊर्जा निगम से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार किसान का कितना भी बिल हो, उनका ट्यूबवेल का कनेक्शन न काटा जाए। सड़कें बनाते समय मानक का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। कैबिनेट मंत्री ने गंदेवड़ा संगम पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करते हुए वहां पर नियमित सफाईकर्मी तैनात करने के भी निर्देश दिए। कहा कि किसानों का शत-प्रतिशत गन्ना भुगतान न करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को नगर पंचायतवार समारोह आयोजित कर चाबी वितरण किया जाए। बैठक में डीएम जसजीत कौर, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, डीडीओ प्रमोद कुमार, सभी एसडीएम, संबंधित विभाग के अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें