फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया सेंटर के लिए भूमि आवंटित

Wed, 25 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय पर ही मीडिया सेंटर की स्थापना के लिए डीएम ओपी वर्मा ने एक हजार वर्ग मीटर भूमि का आवंटन किया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव सूचना, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक को मीडिया सेंटर की भूमि आवंटन का नक्शा भेज दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रमुख योजना में प्रत्येक जिले में मीडिया सेंटर की स्थापना शामिल है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक ने सूचना संकुल स्थापित करने के लिए एक ही परिसर में तीन मंजिला भवन में जिला सूचना कार्यालय, सूचना केंद्र, मीडिया सेंटर और मीटिंग हॉल की स्थापना के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव प्रत्येक डीएम से मांगा था।

सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक के प्रस्ताव पर डीएम ओपी वर्मा ने सूचना संकुल और मीडिया सेंटर की स्थापना के संबंध में जिला मुख्यालय की 265 एकड़ भूमि में प्लाट संख्या 17 और 18 में एक हजार वर्ग मीटर भूमि का आवंटन करते हुए जिला सूचना अधिकारी को आदेश की प्रति जारी कर दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव सूचना, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक और मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रस्ताव आवंटित भूमि का नक्शा भेज दिया गया है। डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि शासन से सूचना संकुल-मीडिया सेंटर की स्थापना के लिए शासन से नक्शा और धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें