शामली। वैश्य समाज के उत्थान के लिए वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन का गठन किया गया। एसोसिएशन के एक समारोह में कांधला के एक पीड़ित को 10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मंगलवार को पानीपत रोड एक होटल में आयोजित वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के कार्यक्रम में कांधला निवासी मनोज गोयल के घर और दुकान में पिछले वर्ष आग से नुकसान की भरपाई के लिए 10 लाख रुपये की सहायता की दूसरी किस्त पीड़ितों को सौंपी।इस दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यसमिति अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, महासचिव राजेश गुप्ता, संस्थापक सदस्य प्रियंका व दीपक कुमार की उपस्थिति रही। एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन किया गया। अशोक बंसल को चेयरमैन और अनुज गर्ग को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
जिला चेयरमैन अशोक बंसल ने कहा कि वैश्य इंटर नेशनल एसोसिएशन समाज सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ वैश्य समाज को संगठित करने की दिशा में काम कर रही है।
संस्था का उद्देश्य है कि समाज का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुद को अकेला न समझे। किसी को भी शिक्षा, इलाज, व्यापार, रोजगार या अन्य किसी सहायता की जरूरत हो तो वह संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम में 11 सदस्यीय समिति में अंकित गोयल, अशोक मित्तल, अनिल गोयल, विशाल गुप्ता, राहुल तायल, निखिल ऐरन, पंकज गुप्ता, तरुण अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनमोल गोयल मौजूद रहे।