शामली। शहर के बीएसएम पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अलग-अलग हाउसों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। सीनियर बालक वर्ग में वारियर्स हाउस से देवांश व बालिका वर्ग में अवेंजर्स हाउस से खुशी ने बाजी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम वर्ग में बालक वर्ग से एक्सप्लोरर्स हाउस के वंश और अक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान इनोवेटर हाउस के कार्तिक और सक्षम व तृतीय स्थान वॉरियर्स हाउस के युग और अमृत ने प्राप्त किया। ए बालिका वर्ग से वॉरियर हाउस की वाणी और वान्या ने प्रथम स्थान, इनोवेटर हाउस से महिमा और आराध्या ने द्वितीय स्थान और एवेंजर्स हाउस से वेदिका और परी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बी वर्ग से कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बालक व बालिकाओं के मध्य रही। जिसमें बालिका वर्ग से इनोवेटर हाउस की वैष्णवी और वंशिका प्रथम स्थान, अवेंजर हाउस की पलक और रूही द्वितीय स्थान, वॉरियर हाउस की हंसी और मान्या तृतीय स्थान पर रही। सी वर्ग से बालिका वर्ग में इनोवेटर हाउस से आयशा और वेदिका प्रथम स्थान, वॉरियर हाउस से मुग्धा और मानवी द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग से वारियर्स हाउस से देवांश और दिव्यांश प्रथम स्थान पर रहे।
अवेंजर्स हाउस से खुशी और सिद्धार्थ द्वितीय स्थान पर रहे व एक्सप्लोरर हाउस से वंश और नमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और उप प्रधानाचार्या आशु पंडित ने किया। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।