फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत शिक्षकों के आश्रितों को मिले अनुग्रह राशि, अनुकंपा नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण में अपनी जान गंवा चुके शिक्षकों- शिक्षिकाओं के आश्रितों को शासनादेश के अनुसार अनुग्रह धनराशि, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति व देयकों का भुगतान शिक्षकों-कार्मिकों के पीड़ित परिवार को दिए जाने की मांग की है। इस सबंध में बीएसए गीता वर्मा को भेजे पांच सूत्रीय ज्ञापन में परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओें के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी और जिला महामंत्री सारिका गर्ग ने बीएसए गीता वर्मा को आनलाइन ज्ञापन भेजा है। इसमें 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जिले में नवनियुक्त सभी शिक्षकों को उनकी खराब आर्थिक स्थिति के मददेनजर शासनादेशनुुसार शपथ पत्र के आधार पर उनका वेतन आहरण किए जाने और बकाया वेतन दिए जाने, शिक्षिकाओं को देय प्रसूति अवकाश व चाइल्ड केयर लीव को निर्धारित समय अवधि में अविलंब स्वीकृत किए जाने की मांग की। अनियमित शिक्षक शिक्षिकाओं के अंशदान की कटौती नहीं किए जाने की मांग की है। महिला शिक्षक संघ की ओर से डीएम, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन की प्रति भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें