फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत टीकाकरण की कवायद में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शत-प्रतिशत टीकाकरण की कवायद में जुटा विभाग
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री के शामली में दौरे से पहले स्वास्थ्य विभाग शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने की कवायद में जुटा है। टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए रविवार को मेगा कैंप आयोजित किया गया। मेगा कैंप के बाद के बाद जिले में 98.89 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की कोशिश है कि सोमवार को पहली डोज का टीकाकरण शत-प्रतिशत हो जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक फरवरी को शामली में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों को दुरुस्त करने में लगा है। इसमें कोरोनारोधी टीकाकरण को शत-प्रतिशत करने की कोशिश की जा रही है। रविवार को जिले में मेगा कैंप आयोजित किया गया। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में 7209 लोगों को पहली डोज और 9293 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस आयु वर्ग में 938154 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 927678 लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष 98.89 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। 15 से 18 साल के आयु वर्ग के 3806 किशोरों को टीके की पहली डोज लगी है। 95970 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 71939 किशोरों को टीकाकरण हुआ है जो लक्ष्य का 74.96 प्रतिशत है। इसके अलावा 121 व्यक्तियों को सतर्कता डोज लगी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि पहली डोज का टीकाकरण लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। उम्मीद है कि सोमवार को पहली डोज के टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें