बिना अनुमति के चुनावी सभा करने पर रिपोर्ट दर्ज
शामली। कस्बा झिंझाना में सपा का कार्यालय खोलने के दौरान बिना अनुमति के चुनावी सभा करने पर पुलिस ने आयोजनकर्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार को एफएसटी-2 कैराना विधानसभा पर नियुक्त मजिस्ट्रेट प्रिंस कुमार ने थाना झिंझाना पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दोपहर में उन्हें शिकायत मिली कि कस्बा झिंझाना में चुनाव प्रचार कर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां पर करीब 200 लोग मौजूद मिले, जो कोविड-19 के दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। वहां मौजूद आसिफ वेग निवासी झिंझाना ने बताया कि उसके द्वारा सपा का कार्यालय खोलने की अनुमति ली गई है। अनुमति में कार्यालय पर सभा का आयोजन नहीं किया जाना अंकित पाया गया। जबकि आयोजनकर्ता द्वारा पार्टी कार्यालय पर चुनावी सभा का आयोजन कर अनुमति की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आसिफ वेग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।