फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंत चिकित्सक की हत्या, हाईवे किया जाम

विज्ञापन
शामली : बनत में चिकित्सक की हत्या के बाद पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाते परिजन और मोहल्लेवासी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में मामूली कहासुनी होने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने दंत चिकित्सक को कैंची घोंप दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के साथ मोहल्ले के लोगों ने कस्बे में पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाकर आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की। परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी दंत चिकित्सक विपिन कुमार (40) मोहल्ला हकीकत नगर में क्लीनिक चलाते थे। क्लीनिक के सामने ही मोहल्ले का सोनू मेडिकल स्टोर है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे विपिन मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे। वहां पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सोनू ने चिकित्सक को कैंची घोंप दी और फरार हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को शामली अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन चिकित्सक को लेकर मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
उधर, बनत में परिजनों और मोहल्लवासियों ने करीब शाम साढ़े पांच बजे पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। करीब डेढ़ घंटे बाद शाम सात बजे सीओ सिटी प्रदीप सिंह के कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। इस मामले में परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शामली : बनत में चिकित्सक की हत्या के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली : बनत में चिकित्सक की हत्या के बाद पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाते परिजन व मोहल्लेवासी।- फोटो : SHAMLI

बनत में चिकित्सक की हत्या के बाद पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाते परिजन व मोहल्लेवासी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें