फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में छाया रहा घना कोहरा

Sun, 17 Nov 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली मेरठ मार्ग पर छाया कोहरा । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में लगातार पांचवें दिन भी रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण मौसम ठंडा बना रहा। दिन में धूप निकलने पर कोहरे से राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। जिले का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 रहा।
जिले में लगातार पांचवें दिन शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। आधी रात के बाद घना कोहरा छा गया था, जिससे दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की गति धीमी रही। सुबह दस बजे कोहरा छंटने पर धूप निकली। इसके बाद दिनभर चटक धूप निकली रही। धूप निकलने से लोगों को कोहरा से राहत मिली। कोहरे के कारण मौसम ठंडा होने से लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें