शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
शामली। विश्व हिंदू परिषद और बजरंद दल कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को देश में बढ़ रही कट्टरता और हिंसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। जिसमें जमीअत उलेमा-ए हिंद मदनी, पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, तबलीगी जमात जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नमाज के बाद दंगा करने वालों की पहचान कर रासुका लगाई जाए। भीड़ को भड़काने वालों की भी पहचान कर रासुका और जिला बदर की कार्रवाई की जाए। 17 जून को जुमे की नमाज के बाद निकलने वाली भीड़ पर निगरानी रखी जाए, भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिन धार्मिक स्थलों से दंगा करने वाली भीड़ निकली, उनकी जांच एनआईए से कराई जाए। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु शर्मा, विशाल निर्वाल, प्रदीप पुंडीर, अर्जुन गौतम, विपिन तोमर, रवि कुमार, विश्वास, रोहित, राहुल, सौरभ, विवेक, आकाश, अजय, तुषार, अरुण आदि शामिल रहे। संवाद